Skip to main content

हम खुद अन्दर से कितने साफ़ हैं?

आदित्य


एक बार की बात है , एक नौविवाहित जोड़ा किसी किराए के घर में रहने पहुंचा .अगली सुबह , जब वे नाश्ता कर रहे थे ,

तभी पत्नी ने खिड़की से देखा कि सामने वाली छत पर कुछ कपड़े फैले हैं , – “लगता है इन लोगों को कपड़े साफ़ करना भी नहीं आता …ज़रा देखो तो कितने मैले लग रहे हैं ? “
पति ने उसकी बात सुनी पर अधिक ध्यान नहीं दिया .



एक -दो दिन बाद फिर उसी जगह कुछ कपड़े फैले थे . पत्नी ने उन्हें देखते ही अपनी बात दोहरा दी ….” कब सीखेंगे ये लोग की कपड़े कैसे साफ़ करते हैं …!!” 



पति सुनता रहा पर इस बार भी उसने कुछ नहीं कहा .पर अब तो ये आये दिन की बात हो गयी , जब भी पत्नी कपडे फैले देखती भला -बुरा कहना शुरू हो जाती .



लगभग एक महीने बाद वे यूँहीं बैठ कर नाश्ता कर रहे थे . पत्नी ने हमेशा की तरह नजरें उठायीं और सामने वाली छत की तरफ देखा , ” अरे वाह , लगता है इन्हें अकल आ ही गयी …आज तो कपडे बिलकुल साफ़ दिख रहे हैं , ज़रूर किसी ने टोका होगा !”




पति बोल , ” नहीं उन्हें किसी ने नहीं टोका .” 



” तुम्हे कैसे पता ?” , पत्नी ने आश्चर्य से पूछा .




” आज मैं सुबह जल्दी उठ गया था और मैंने इस खिड़की पर लगे कांच को बाहर से साफ़ कर दिया , इसलिए तुम्हे कपडे साफ़ नज़र आ रहे हैं . “, पति ने बात पूरी की .




ज़िन्दगी में भी यही बात लागू होती है : बहुत बार हम दूसरों को कैसे देखते हैं ये इस पर निर्भर करता है की हम खुद अन्दर से कितने साफ़ हैं . किसी के बारे में भला-बुरा कहने से पहले अपनी मनोस्थिति देख लेनी चाहिए और खुद से पूछना चाहिए की क्या हम सामने वाले में कुछ बेहतर देखने के लिए तैयार हैं या अभी भी हमारी खिड़की गन्दी है !

Comments

Popular posts from this blog

Quiz 1 : Mobile Application Development - Android

Download PDF Version From Here   MCQ 1. Select a component which is NOT part of Android architecture. a. Android framework   b. Libraries          c. Linux kernel   d. Android document 2. What is AAPT? a. Android Asset Processing Tool.             b. Android Asset Providing Tool.   c. Android Asset Packaging Tool.             d. Android Asset Packaging Technique 3. Required folder when Android project is created. a. build                 b. build/               c. bin     d. bin/ 4. Adb stands for   A. Android Drive Bridge.                  ...

Never try to go back and repair the past which is impossible. But be prepared to construct the future which is possible.

Never try to go back and repair the past which is impossible. But be prepared to construct the future which is possible.

Give yourself more #freedom today, open up to your #greatness just a little bit more. Your #wings are aching to fly!

Give yourself more #freedom today, open up to your #greatness just a little bit more. Your #wings are aching to fly! Find some more lovely walls on our android application.. Download Now : https://play.google.com/ store/apps/ details?id=com.milindaudich ya.milindsquotecollection